Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: गुस्साये लोगों ने किया आरोपी आफताब पर तलवार से हमला, पांच गिरफ्तार

by Raju Chaurasia • November 28, 2022

श्रद्धा वालकर हत्याकांड: गुस्साये लोगों ने किया आरोपी आफताब पर तलवार से हमला, पांच गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। श्रद्धा वालकर हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा अब आफताब पर उतरने लगा है। दरअसल, दिल्ली में एफएसएल (FSL) कार्यालय के बाहर श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कुछ लोगों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने हमला किया वो हिंदू सेना के थे। वहीं, घटना में शामिल कुछ हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

तलवार लेकर भीड़ का हमला: श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब जैसे ही पुलिस वैन में बैठा हाथों में तलवार लिए कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्साये लोग आफताब को मार डालने पर उतारु थे। उनका कहना था कि आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किये हैं, हम उसके 70 टुकड़ें करेंगे।

5 से 6 लोगों ने किया था हमला: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 से 6 लोगों ने आफताब पर हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों के हाथ में तलवार थी जिससे ये आफताब पर हमला करने की फिराक में थे। वहीं, पुलिस ने हमलावरों को देखते हुए आफताफ को लेकर वैन से निकल गये।

प्लानिंग के साथ आये थे हमलावर: वहीं, आरोपी आफताब पर हमला मामले में गिरफ्तार किए गये लोगों ने बताया कि गुरुग्राम से वे लोग आफताब पर हमला करने के इरादे से आये थे। इनके पास से तलवार और हथोड़ा बरामद किया गया है। इसके अलावा ये लोग विकेट भी लेकर आये थे. गिरफ्तार हमलावरों ने बताया कि वो पूरा प्लान कर हमला करने आये थे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.