Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सिंघम गर्ल काजल अग्रवाल 11 महीने बाद हुई प्रेग्नेंट, इस कारण बहन भी चाहती थी जल्द मां बने एक्ट्रेस

by Raju Chaurasia • September 16, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। सिंघम गर्ल के नाम से फेमस काजल अग्रवाल को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि वे प्रेग्नेंट है। साउथ के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली काजल ने पिछले साल 30 अक्टूबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से मुंबई में शादी की थी। शादी के बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें उड़ रही है। काजल इन दिनों भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बिजी थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उन्होंने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म घोस्ट से हाथ पीछे खींच लिए है और इसकी वजह उनकी प्रेग्नेंसी बताई जा रही है। नीचे पढ़े काजल अग्रवाल और उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कुछ और बातें…

kajal agarwal is pregnant just few months after marriage, as per media report
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो काजल हमेशा से एक पूरी तरह से एक्शन फिल्म करना चाहती थीं और आखिरकार उन्हें फिल्म घोस्ट में ऐसा करने का मौका भी मिला। फिल्म में स्टंट सीन्स करने के लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली। हालांकि, उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी क्योंकि वे प्रेग्नेंसी के दौरान कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है।

सूत्रों का कहना है कि उनकी ये प्रेग्नेंसी अनएक्पेक्टेड है और इसके लिए फिलहाल तैयार नहीं थी, लेकिन फिर भी वे खुश है। और यहीं वजह है कि उन्होंने घोस्ट के मेकर्स को इसकी जानकारी दे दी है और वे मान भी गए हैं। हालांकि, प्रेग्नेंसी को लेकर अभी तक काजल की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

kajal agarwal is pregnant just few months after marriage, as per media report
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कि सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली काजल अग्रवाल लंबे समय से इससे दूर और इसकी वजह भी उनकी प्रेग्नेंसी ही माना जा रहा है।

kajal agarwal is pregnant just few months after marriage, as per media report
आपको बता दें कि काजल अग्रवाल की बहन निशा ने कुछ महीने मौसी बनने की इच्छा जाहिर की थी। एक इंटरव्यू के दौरान निशा ने कहा था- मैं उम्मीद करती हूं कि काजल को जल्द बेबी हो और इसके पीछे मेरा अपना निजी मतलब भी है। मैं उसे ये बात शादी के वक्त से ही कह रही हूं। क्योंकि अगर वो देरी करेंगे, तो मेरा बेटा उनके साथ एज गैप की वजह से घुलमिल नहीं पाएगा।

kajal agarwal is pregnant just few months after marriage, as per media report

काजल अग्रवाल के पति गौतम किचलू पेशे से बिजनेसमैन हैं और वो डिस्सर्न लिविंग डिजाइन शॉप के फाउंडर और इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनकी कंपनी हाउस डिजाइन के अलावा फर्नीचर, डेकोर आइटम्स, पेंटिंग्स और अन्य हाउसहोल्ड सामान सेल करती है।

kajal agarwal is pregnant just few months after marriage, as per media report
काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था- गौतम और मैंने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। हम दोस्त के तौर पर हर कदम में एक-दूसरे के साथ रहे हैं, जो एक-दूसरे की जिंदगी के लिए काफी मायने रखता है। बता दें कि शादी के ऐलान के बाद दशहरे की पूजा के वक्त पहली बार काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू को लोगों से रूबरू करवाया था।

kajal agarwal is pregnant just few months after marriage, as per media report
काजल पिछले 16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने फ‍िल्म क्यों हो गया ना से एक्ट‍िंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। वो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। अब वो हिंदी फिल्मों में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं।

kajal agarwal is pregnant just few months after marriage, as per media report
काजल अग्रवाल को सिंघम में अजय देवगन के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्ट‍िंग ने दर्शकों के दिल में जगह बनाई। सिंघम के अलावा काजल ने स्पेशल 26, दो लफ्जों की कहानी जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.