Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्मृति ईरानी मानहानि मामला: कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिया आदेश, 24 घंटे में हटाएं ट्वीट

by Raju Chaurasia • July 29, 2022

स्मृति ईरानी मानहानि मामला: कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिया आदेश, 24 घंटे में हटाएं ट्वीट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी की मानहानि मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को 24 घंटे के अंदर ट्वीट हटाने का आदेश दिया है। मामला अवैध रूप से बार चलाने के आरोप से जुड़ा है। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में अवैध बार चला रही थी। इस बयान के चलते स्मृति ईरानी खेड़ा के खिलाफ कोर्ट गईं हैं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 23 जुलाई को दस्तावेज के हवाले से दावा किया था कि आबकारी विभाग ने स्मृति ईरानी की बेटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनकी बेटी पर गोवा के एक रेस्टोरेंट में फर्जी लाइसेंस पर शराब परोसने का आरोप लगा है। सूचना के अधिकार के तहत मिले दस्तावेज से यह जानकारी सामने आई है। स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में सिली सोल्स कैफे एंड बार नाम का रेस्टोरेंट चलाती हैं। उन्होंने शराब बेचने के लिए जिसके नाम पर लाइसेंस का नवीनीकरण कराया, उसकी मौत पिछले साल हो चुकी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.