Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देश में अब तक कोरोना टीके की 9.78 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

by • April 10, 2021

देश में अब तक कोरोना टीके की 9.78 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 9.78 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। शुक्रवार रात आठ बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 9,78,71,045 खुराकें दी गई हैं।

लाभार्थियों में 89,87,818 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 54,78,562 को दूसरी खुराक दी गई है। अग्रिम मोर्चे के 98,65,504 कर्मियों को पहली खुराक और 46,56,236 को दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा 45 से 59 साल के उम्र के लोगों में 2,81,30,126 लोगों को टीके की पहली खुराक और 5,79,276 को दूसरी खुराक दी गई है। देश में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में 3,85,92,532 को पहली खुराक और 15,80,991 को दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण के 84 वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 32,16,949 खुराकें दी गईं। रिपोर्ट के मुताबिक 28,24,066 लाभार्थियों को पहली खुराक और 3,92,883 को दूसरी खुराक दी गई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.