Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सफेद साड़ी में सज—धज कर सोनाली फोगाट पहुंची समुद्र किनारे, वीडियो वायरल!

by यूनिक समय • March 7, 2021
Advertisement
Ad

मुंबईः। बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट बीते कुछ दिनों से खूब चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में ‘बिग बॉस 14 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शो के दौरान सोनाली फोगाट का अंदाज खूब चर्चा में रहा था। हालांकि, इससे पहले भी सोनाला लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। बीते दिनों सोनाली फोगाट के घर से चोरी का भी मामला सामने आया था. लेकिन, अब सोनाली अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सोनाली फोगाट का अलग ही अंदाज नजर आ रहा है।

वीडियो में सोनाली फोगाट सफेद साड़ी में समुद्र किनारे दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ‘बाजीराव मस्तानी’ का ‘दीवानी-मस्तानी’ सॉन्ग सुनाई दे रहा है। सोनाली का यह वीडियो उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। सोनाली फोगाट के वीडियो को उनके फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। उनके फैन कमेंट करते हुए वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।

मालूम हो कि बिग बॉस के घर पहुंचीं सोनाली फोगाट घर के अंदर ज्यादा वक्त नहीं गुजार पाईं थीं, लेकिन जाते-जाते अली गोनी संग उनकी केमिस्ट्री खूब सुर्खियों में थी। बिग बॉस हाउस में सोनाली फोगाट ने अली गोनी को लेकर अपने प्यार का भी इजहार किया था। अब सोनाली फोगाट अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने के फैसले के बारे में भी फैंस को बताया है। सोनाली फिर से मनोरंजन जगत में अपने पैर जमाने की कोशिश में जुट गई हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.