Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार में लागू रहेगी कुंभ की एसओपी

by • March 9, 2021
Advertisement
Ad

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार महाकुंभ क्षेत्र में तीन दिनों तक सख्त प्रतिबंध लागू रहेंगे। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संदर्भ में आदेश किए गए हैं। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान तीन दिनों तक हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में कुंभ मेला नोटिफिकेशन के तहत जारी की गई एसओपी लागू रहेगी।

विदित है कि इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को पड़ रहा है। इस अवसर पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। देश के कई राज्यों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और इसी को देखते हुए अब सरकार ने 10 मार्च से लेकर 12 मार्च के लिए हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र के लिए पूर्व में जारी की गई एसओपी को लागू करने का निर्णय लिया है। इससे स्नान के लिए आने वाले लोगों के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर जांच सहित कई अन्य कड़े मानक लागू हो जाएंगे और संक्रमण की रोकथाम हो सकेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.