Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भ्रष्टाचार वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी सपा

by Raju Chaurasia • September 6, 2021

भ्रष्टाचार वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी सपा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव डॉ आजाद बेग व ठा. जितेंद्र सिंह का  कार्यकर्ताओंं ने गोवर्धन रोड स्थित खण्डेलवाल सेवा सदन पर स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर के ं कार्यकर्ताओंं ने रिफाइनरी से लेकर टाउनशिप चौराहा, औरंगाबाद, कचहरी, भूतेश्वर से गोवर्धन चौराहे पर जगह-जगह स्वागत किया।  मुलायम सिंह के यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार वाली योगी सरकार को अब उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी के अंतर को जनता जान चुकी है। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता इसका जवाब देने को तैयार है। संचालन सपा नेता राजेंद्र फेरारी ने किया। कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष डॉ अबरार, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, सपा नेता नरेंद्र सिंह हिंडोल, नीतू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद, डॉ राजन रिजवी, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महिला नेत्री साधना शर्मा, अरुण दीक्षित, लोकेंद्र गौतम एवं रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.