Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अंकुरित मेथी डायबिटीज ही नहीं इन 4 बीमारियों के लिए खास फायदेमंद

by यूनिक समय • July 31, 2023
Advertisement
Ad

मेथी का नाम सुनते ही दिमाग में सिर्फ दो ही चीजें आती हैं पहला डायबिटीज और दूसरा लंबे बालों के लिए इसका इस्तेमाल। पर समझने वाली बात ये है कि मेथी में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि, फाइबर और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।जब हम इन्हें अंकुरित करके खाते हैं तो मेथी के बहुत से फायदे प्राप्त होते है यह विटामिन सी, नियासिन, पोटेशियम, आयरन और एल्कलॉइड जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इसके अलावा इसमें डायोसजेनिन नामक एक बायोएक्टिव कंपाउंड स्टेरॉइडल सैपोनिन भी है। ये तमाम चीजें डायबिटीज के अलावा कई बीमारियों में काम आ सकते हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में।

अंकुरित मेथी खाना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन करते हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और इसलिए दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है। यह खून में पाए जाने वाले ट्राइग्लिसराइड्स नामक फैट को जमा होने से रोकता है और इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है। इससे आप ब्लड वेसेल्स में ब्लॉकेज से बचते हैं।

अंकुरित मेथी का सेवन हाई बीपी को मैनेज करने में मदद कर सकता है। यह पोटेशियम का एक प्रभावी स्रोत है, जो सोडियम के स्तर को नियंत्रित करता है और इस प्रकार से ये हृदय गति और ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है। इसके अलावा इसके ऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखते हैं और बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है।

अंकुरित मेथी का सेवन पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है। इसके अलावा ये पीएमएस के लक्षणों में भी कमी ला सकता है। जैसे ये डाइजेशन को सही करता है और ब्लोटिंग में कमी लाता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने और आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।

बवासीर की दिक्कत लंबे समय तक रहने वाली कब्ज के कारण बढ़ती जाती है। दरअसल, बवासीर में मेथी का फाइबर और रफेज तेजी से काम करता है और आपके डाइजेशन को तेज करने में मददगार है।  इसके अलावा ये मल में थोक जोड़ता है और मल त्याग को आसान बनाता है जिससे कब्ज की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही बवासीर में अंकुरित मेथी पाचक एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जिससे बवासीर के लक्षणों में कमी लाती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.