Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Netflix पर Squid Game Season 3 हुआ रिलीज, इस सीजन में खुलेंगे ये 5 बड़े राज

by Arpita Singh • June 27, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। Netflix की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज Squid Game का तीसरा और अंतिम सीजन अब दर्शकों के सामने है। Squid Game Season 3 न केवल कहानी को उसके अंजाम तक पहुंचाता है, बल्कि इसमें कई अनसुलझे रहस्यों का भी खुलासा होगा। भारत में रिलीज होते ही यह सीजन ट्रेंड में आ गया है और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Squid Game Season 3 में क्या है खास?

कहानी एक बार फिर खिलाड़ी नंबर 456 यानी सेओंग गि-हुन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले सीजन के बाद दोबारा इस जानलेवा खेल में शामिल होता है। इस बार उसका मकसद केवल जीतना नहीं, बल्कि इस खेल को जड़ से खत्म करना है। उसे कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जहां उसके अपने साथी एक-एक कर मारे जाते हैं। अंत में, उसे ऐसे निर्णय लेने पड़ते हैं जो उसकी सोच और आत्मा दोनों को झकझोर कर रख देते हैं।

Season 3 में होंगे 5 बड़े खुलासे

खेल की शुरुआत कैसे हुई?

अब तक बस इतना पता चला था कि ये खेल कई वर्षों से चल रहे हैं। लेकिन इस सीजन में पहली बार इन खेलों की शुरुआत की असल वजह और इसके पीछे की कहानी सामने लाई जाएगी।

ह्वांग इन-हो का अतीत और फ्रंटमैन कैसे बना?

दूसरे सीजन में खुलासा हुआ था कि फ्रंटमैन यानी ह्वांग इन-हो, पुलिस अधिकारी ह्वांग जून-हो का बड़ा भाई है। लेकिन वह खेल का हिस्सा क्यों बना और आखिरकार कैसे वह फ्रंटमैन बना, इसका पूरा सच तीसरे सीज़न में बताया जाएगा।

ह्वांग जून-हो की खोज का नतीजा क्या निकला?

पुलिस अधिकारी जून-हो लंबे समय से उस द्वीप की खोज में है जहां ये खतरनाक खेल खेले जाते हैं। आखिरी सीजन से उम्मीद है कि वह वहां तक पहुंचेगा और अपने भाई की सच्चाई से भी पर्दा उठेगा।

क्या गि-हुन खेल को हमेशा के लिए खत्म कर पाएगा?

खिलाड़ी 456 दोबारा इस खेल में केवल इसलिए लौटा है ताकि वह इसके पीछे की सच्चाई जान सके और इसे बंद कर सके। क्या वह अपने मिशन में सफल होगा या खुद फिर से खेल का हिस्सा बन जाएगा?

अंगों की तस्करी का रहस्य सुलझेगा?

पहले सीजन में दिखाया गया था कि कुछ गार्ड्स मरे हुए खिलाड़ियों के अंगों की तस्करी कर रहे थे। लेकिन इस अवैध नेटवर्क के पीछे कौन था और अब उसका क्या हुआ—इस रहस्य से भी पर्दा उठने की संभावना है।

Squid Game Season 3 न केवल रोमांच और सस्पेंस से भरपूर है, बल्कि यह कहानी के हर अधूरे पहलू को जोड़कर दर्शकों को एक संतोषजनक अंत देने की कोशिश करता है। Netflix पर यह शो अब स्ट्रीम हो रहा है और दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें:- Son Of Sardaar 2 Teaser: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.