Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अजब—गजब: 44 साल के सैफुल ने बकरी से की शादी, दहेज में दिए 117 रुपए, बवाल बढ़ा तो दे दिया तलाक

by Raju Chaurasia • June 11, 2022
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि शादी हमेशा साथ वालों या बराबर वालों से ही करनी चाहिए। इंसानों में शादी के लिए धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कुछ नियम कायदे भी हैं जैसे कि उम्र का फासला आदि। मगर कुछ अजूबे ऐसे भी हैं, जिनको इंसान नहीं जानवर ही भाते हैं और इसका ताजा उदाहरण है सैफुल आरिफ।

जी हां, इंडोनेशिया के रहने वाले 44 साल के सैफुल आरिफ को बकरी से प्यार हो गया। अब ये नहीं पता कि बकरी भी उन्हें प्यार करती थी या नहीं। मगर सैफुल ने बकरी से शादी करने का ऐलान कर लिया। उसने इसके लिए बकरी को दहेज भी दिया। यह रकम थी 117 रुपए। हालांकि, बहुत से लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। बवाल बढ़ गया और तब सैफुल को माफी मांगनी पड़ी।

यह अजीबो-गरीब मामला इंडोनेशिया के ग्रेसिक शहर का है। बताया जा रहा है कि सैफुल यूट्यूबर है। एक दिन कहीं कोई बकरी दिख गई। बकरी इंडोनेशिया के बेंजेंग जिले के क्लांपोक गांव की रहने वाली थी। उसका नाम है रहायु बिन बेजो। सैफुल ने अकड़ निकाह पाठ के तहत बकरी से निकाह किया। इसमें इंडोनेशियाई मुद्रा में 22 हजार की रकम यानी भारतीय मुद्रा में 117 रुपए बतौर दहेज दिए गए।

बकरी को दुल्हन के लिबास पहनाए गए। कुछ स्थानीय लोग बतौर मेहमान भी शामिल हुए और सैफुल दूल्हे की लिबास में। मगर यह बात जैसे ही आम हुई, तो लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ा तो सैफुल ने माफी मांग ली। बहाना बनाते हुए बोला कि यह काम वायरल होने के लिए किया था। उसने यह भी कहा कि आगे से वह अपनी पत्नी मतलब बकरी से कोई संबंध नहीं रखेगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.