Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इतनी बड़ी गलती: सीएम गहलोत ने पढ़ दिया पुराना बजट, उसके बाद तो जो बवाल मचा पूछिए मत

by Raju Chaurasia • February 10, 2023
Advertisement
Ad

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में आज बजट पेश होना शुरू हुआ और शुरू होते ही बवाल हो गया। सीएम गहलोत ने बजट की कुछ लाइनें पढ़ी ही थी कि इसी दौरान मंत्री महेश जोशी सीएम गहलोत के पास पहुंचे और उनके कान में कुछ कहा। कान में कुछ कहते ही सीएम चुप हो गए और फिर बैठ गए। उसके बाद तो जो बवाल मचा पूछिए मत।

भाजपा विधायकों ने जमकर बवाल मचाया। गुलाब चंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड समेत कई भाजपा नेताओं ने आरोप लगाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सीएम पुराना बजट ही पढ़ रहे हैं। ऐसे में बवाल और ज्यादा मचना शुरू हो गया। स्पीकर सीपी जोशी को बीच बचाव करना पडा। उधर सीएम गहलोत अपनी कुर्सी पर बैठ गए और इधर सीपी जोशी अपने आसन पर आ गए। उन्होनें दोनो पक्षों को जमकर लताड़ा और शांत रहने की अपील करने लगे। लेकिन उसके बाद भी भाजपा नेता शांत नहीं हुए और जमकर हंगामा करते रहे, उनका कहना था कि बजट लीक हो गया।

सीएम ने पुराना बजट पढ़ दिया । बवाल लगातार जारी रहा और भाजपा नेता और ज्यादा जोर शोर से चिल्लाने लगे। मामला जब और ज्यादा बढ़ा तो सीपी जोशी ने आधा घंटे के लिए सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया। अब आधा घंटे के बाद फिर से कार्रवाई शुरू होगी। इस बीच सरकार पर पेपर लीक कराने और अन्य गंभीर तरह के आरोप भी लगातार जारी रहे।

बताया जा रहा है कि इस तरह की यह गलती राजस्थान विधानसभा के इतिहास की पहली इतनी बड़ी गलती है। इसके पहले किसी भी राज्य सरकार के सत्ता में रहते ऐसा मामला देखने को नहीं मिला है। हालांकि सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन विपक्षी दल को सही करार दे रहे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.