Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महिला के पेट में अचानक उठा दर्द, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की रिपोर्ट देखी तो रह गए दंग

by Raju Chaurasia • July 25, 2022

महिला के पेट में अचानक उठा दर्द, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी की रिपोर्ट देखी तो रह गए दंग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इंदौर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने जब पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर को दिखाया तो वो भी हैरान रह गए। दरअसल, इंदौर की रहने वाली एक 46 साल की महिला के पेट में अचानक दर्द उठा। डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टरों ने सामान्य दर्द बताकर उसे दवाई दी। लेकिन धीरे-धीरे उसके तकलीफ बढ़ती गई। अचानक महिला को भूख लगनी भी बंद हो गई। जब महिला की एंडोस्कोपी की गई तो महिला के पेट के अंदर एक पिन (हेयर पिन ) मिली जिसे देखकर वो हैरान हो गए।

दरअसल, रजिया को करीब एक महीने से पेट दर्द और उल्टियां हो रही थीं। जिसके बाद उसने अपने ही गांव के कई डॉक्टरों को दिखाया। लेकिन उसे आराम नहीं मिला। जिसके बाद वो प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने पहुंची। जब डॉक्टरों ने महिला की सोनाग्राफी की सभी रिपोर्ट नॉर्मल आईं। लेकिन उसके बाद भी महिला के पेट दर्द में कमी नहीं आई। इसके बाद एंडोस्कोपी की गई तो उसके पेट में एक पिन दिखाई दी। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने उस पिन को बाहर निकाल दिया है जिसके बाद से महिला को आराम है।

डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पेट में पिन होने के कारण उसके पेट में छाले हो गए थे और कई जगह घाव भी बन गए थे। जिस कारण से उसके दर्द से आराम नहीं मिल रहा था। फिलहाल पिन को निकाल दिया गया है। अब महिला को आराम है जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी करीब 10 साल से डिप्रेशन का शिकार है। उसका इलाज चल रहा है। शायद महिला ने डिप्रेशन की दवाई के साथ ही हेयर पिन को निगल लिया होगा। डॉक्टरों ने बताया कि पिन सोनोग्राफी में इसलिए दिखाई नहीं दी कि पिन मसल्स के बीच में फंसी थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.