Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में डीएलएड परीक्षा में संदिग्ध सॉल्वर दबोचा

by Raju Chaurasia • September 28, 2021
Advertisement
Ad

मथुरा। चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज में डीएलएड की परीक्षा के दौरान पेपर सॉल्व करने के आरोप में एक युवक को धर दबोचा गया। जानकारी के अनुसार चम्पा अग्रवाल इंटर कॉलेज में डीएलएड की परीक्षा के दौरान प्राचार्य डॉ. राकेश माहेश्वरी को गेट पर एक युवक अपने फोन पर कुछ करता हुआ दिखाई दिया। वह उसके पास जाकर खडेÞ हो गये।

उन्हें उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी तो उन्होंने उसका फोन तपाक से छीन लिया। घबराकर युवक भागने लगा। स्टाफ की मदद से उसे पकड़ लिया।  आरोपी युवक ने अपना नाम तरुण सिंह निवासी मोती कुंज बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी युवक को सौंप दिया गया है। जांच टीम को युवक के फोन में  पेपर से सम्बंधित क्लू हाथ लगे। सूचना मिलने पर आरोपी युवक के परिजन मौके पर आ गये। उनका कहना था कि तरूण निर्दोष है उसका किसी पेपर सॉल्वर गैंग से कोई संबंध नहीं है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.