Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सामने आया ‘नय्यो लगदा’ गाने का टीजर, वैलेंटाइन डे वीक में रिलीज होगा सलमान खान का रोमांटिक सॉन्ग

by यूनिक समय • February 11, 2023
Advertisement
Ad

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लेटेस्ट सॉन्ग ‘नय्यो लगदा’ का टीजर रिलीज हो गया. इस गाने में सलमान के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े दिख रही हैं.

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस फिल्म के टीजर ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रखा है. इस बीच अब वैलेंटाइन वीक के मौके पर सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लेटेस्ट सॉन्ग ‘नय्यो लगदा’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस गाने में सलमान खान के साथ बी टाउन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े रोमांस फरमाती हुईं नजर आ रही हैं.

सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘नय्यो लगदा’ का लेटेस्ट सॉन्ग का टीजर रिलीज किया है. ‘नय्यो लगदा’ के इस टीजर में आप गाने का टाइटल और बैकग्राउंड म्यूजिक आसानी सुन और देख सकते हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘नय्यो लगदा’ सॉन्ग टीजर में सलमान खान के दिखाई दे रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

‘नय्यो लगदा’ सॉन्ग के इस टीजर से ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एक रोमांटिक गाना होने वाला है. ऐसे में वैलेंटाइन वीक में भाईजान की ये लेटेस्ट रोमांटिक गाना फैंस के दिलों के धड़कन बढ़ाने के लिए आ रहा है. ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ‘नय्यो लगदा’ सॉन्ग के टीजर के साथ सलमान इस गाने की रिलीज डेट का भाई खुलासा किया है.

अपनी इस इंस्टा पोस्ट में सलमान खान ने बताया है कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ का लेटेस्ट सॉन्ग ‘नय्यो लगदा’ कल यानी 12 फरवरी को रिलीज होगा. इस गाने को मशहूर सिंगर कमाल खान और पलक मुच्छल ने अपनी सुरील आवाज में गाया है. जबकि दिग्गज म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने इस गाने को कंपोज किया है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.