यूनिक समय, नई दिल्ली। टेक दिग्गज एप्पल (Apple) ने अपने लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple TV और Apple One की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अमेरिका में अपने मंथली और एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान्स को महंगा कर दिया है। इसके साथ ही Apple One के Individual प्लान की कीमत भी बढ़ा दी गई है। इस बदलाव के बाद अब एप्पल के ओरिजिनल कंटेंट और वेब सीरीज देखने वाले यूजर्स को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। हालांकि, भारतीय यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि भारत में फिलहाल इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Apple TV के सब्सक्रिप्शन प्लान्स की नई कीमतें अमेरिका में Apple TV के मंथली और इयरली दोनों प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके तहत पहले 13 डॉलर प्रति महीने में मिलने वाला मंथली प्लान अब 15 डॉलर यानी लगभग 2 डॉलर महंगा हो गया है। वहीं, इसके एनुअल प्लान की कीमत 100 डॉलर से बढ़ाकर 120 डॉलर कर दी गई है, जिसमें 20 डॉलर का इजाफा हुआ है। Apple One Individual प्लान भी हुआ महंगा कंपनी ने सिर्फ अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि ऑल-इन-वन बंडल Apple One Individual प्लान की कीमतों में भी इजाफा किया है। इसके तहत Individual प्लान की कीमत 20 डॉलर से बढ़ाकर 22 डॉलर प्रति महीना कर दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि Apple One के Family और Premier जैसे अन्य प्लान्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुराने और नए सब्सक्राइबर्स पर असर नई दरें नए सब्सक्राइबर्स के लिए तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। वहीं, पुराने और मौजूदा ग्राहकों को तुरंत बढ़ा हुआ शुल्क नहीं देना होगा, क्योंकि कंपनी नई कीमतें लागू होने से लगभग एक महीने पहले उन्हें सूचित करेगी ताकि वे अपना प्लान जारी रखने या रद्द करने का फैसला ले सकें। 4 साल में 4 बार बढ़े दाम साल 2019 में लॉन्च होने के बाद से अमेरिका में Apple TV का मंथली सब्सक्रिप्शन लगभग तीन गुना तक महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ते कंटेंट प्रोडक्शन कॉस्ट और स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में बढ़ती लागत के कारण कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं। केवल एप्पल ही नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स (Netflix), प्राइम वीडियो (Prime Video) और यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) जैसे दिग्गजों ने भी हाल के दिनों में अपने प्लान्स महंगे किए हैं। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Breaking News: हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ पर भड़के राहुल गांधी; SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]