Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजस्थान में फिर टेंशन, एकजुट हो रहा जनसैलाब, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

by Raju Chaurasia • August 30, 2022

राजस्थान में फिर टेंशन, एकजुट हो रहा जनसैलाब, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

राजस्थान के जालोर में दलित बच्चे इंद्र मेघवाल की मौत के बाद आज यानि मंगलवार 30 अगस्त के दिन पुलिस प्रशासन के लिए फिर से टेंशन भरी खबर है। दरअसल मंगलवार के दिन फिर से 36 कौम के लोग एकजुट हो रहे हैं और उनके साथ ही करणी सेना के लोग भी मौके पर आ रहे हैं। इन सूचनाओं के बाद जालोर में पुलिस बल बढ़ाया जा रहा है। 36 कौम के लोग और करणी सेना के लोग मलकेश्वर मठ में जमा हो रहे हैं। पुलिस ने मठ के आसपास और इंद्र मेघवाल के घर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल बढ़ा दिया है।

दरअसल तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले जालोर के दलित छात्र इंद्र की मौत के बाद से बवाल लगातार जारी है। पीडित परिवार से मिलने के राजस्थान समेत देश के अन्य राज्यों से दलित समाज के नेताओं के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के नेता भी पहुंचे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से माहौल शांत हो गया। अब माहौल में फिर से उबाल आ सकता है। आज जालोर स्थित मलकेश्वर मठ मे जमा हो रहे 36 कौम के लोग और करणी समाह के लोग पीडित परिवार के साथ ही कथित आरोपी पक्ष के लिए भी जमा हो रहे हैं। उनकी मांग है कि इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रुप नहीं दिया जाए और इसकी सही तरह से जांच की जाए।

उधर इस मामले में सरकार की ओर से नियुक्त एसआईटी भी जांच कर रही है। पिछले दिनों एडीजी रवि प्रकाश मेहरडा ने भी जालोर का दौरा किया था और रिपोर्ट तैयार की थी। उसके बाद सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। अब एसआईटी की रिपोर्ट का सरकार को इंतजार है। सरकार ने इस मामले में अभी तक मटके वाली थ्यौरी पूरी तरह से नहीं मानी है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.