Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बच गया एटीएम, चोर ने तोड़ डाला, सीसीटीवी कैमरा में कैद  वारदात

by Raju Chaurasia • September 24, 2021
Advertisement
Ad

वृंदावन। पुलिसकर्मियों की सतर्कता से केनरा बैंक शाखा के  बाहर लगे एटीएम में रखे लाखों रुपये बच गए। यदि थोड़ी से अनदेखी हो जाती तो एटीएम तोड़ कर बड़ी वारदात हो जाती। मामला बीती रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है। बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौराहा के निकट केनरा बैंक की शाखा के बाहर एटीएम लगा है। आरोपी रात के अंधेरे में उसे तोड़ने का प्रयास कर रहा था। गश्त कर रही थाने की बोलेरो में सवार पुलिसकर्मियों को युवक पर कुछ शक हुआ।

वह एटीएम के अन्दर जा घुसे। पूरी हरकत देख पुलिस की आंखें भी फटी की फटी रह गईं। आरोपी युवक एटीएम को तोड़ने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि दो बार लोगों की आवाजाही के कारण वह लौट चुका था। यह उसका तीसरा चक्कर था, लेकिन इस बार पुलिस की पकड़ आ जाएगा। बोलेरो में सवार दारोगा  सुरेश के साथ  सिपाही ऊदल सिंह, पवन और अजीत आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आये।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.