Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चालक को नींद का झोंका आने से कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौके पर मौत

by यूनिक समय • December 18, 2022
Advertisement
Ad

शिकोहाबाद में हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

शिकोहाबाद। दिल्ली से जिला पश्चिमी बितिया बिहार जा रही स्विफ्ट डिजायर कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को नींद का झोंका आने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।हादसे की सूचना पर पहुँची यूपीडा व पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया है।

car accident
चालक मोहम्मद अजहरुद्दीन पुत्र यासीन अंसारी निवासी गली नंबर 1 कौशिक पुरी दिल्ली से बेतिया बिहार के लिए जा रहा था। उसके साथ मे उसके पिता मोहम्मद यासीन अंसारी पुत्र सलामत अंसारी, पत्नी इननियारा खातून, बेटी सायरा, भाई नसबुद्दीन अंसारी बैठे हुए थे। रविवार की सुबह चालक को नींद का झोंका आ गया जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर अंडरपास पर बनी पुलिया से टकराकर गई।

car accident
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे से कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में मोहम्मद यासीन अंसारी व इननियारा खातून की मौके पर मौत हो गई है। जबकि अन्य शेष तीन लोग घायल हो गए हैं। जिनमें बच्ची सायरा व भाई नसीमुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल है।
घायलों को यूपीडा के कर्मचारियों ने पीजीआई सैफई भेजा गया है। जबकि मृतकों के शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.