Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दुआ और राष्ट्रगान के बाद 6 घंटे तक चलेगी क्लास, सरकार ने दिया ये आदेश

by Raju Chaurasia • September 28, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के मदरसे अब कुछ बदले-बदले से दिखाई पड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत समय सारिणी में भी बदलाव किया गया है। अब यूपी के मदरसे 6 घंटे चलेंगे। सुबह 9 बजे से इनकी शुरुआत होगी और शिक्षक कार्य 3 बजे तक चलेगा। पहले सुबह 9 बजे से 2 बजे तक ही यहां पर पढ़ाई चलती थी।

जारी आदेश के अनुसार मदरसे में सुबह 9 बजे से लेकर 3 बजे तक पढ़ाई होगी। सुबह 9 बजे दुआ और राष्ट्रगान से मदरसों के शिक्षण कार्य की शुरुआत होगी। परिषद के अध्यक्ष डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने इसको लेकर जानकारी दी है। माना जा रहा है कि यह नई समय सारिणी एक अक्टूबर से लागू की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों जब मदरसों के सर्वे की शुरुआत हुई तो उसके बाद ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उसी कड़ी में अब यह बदलाव सामने आया है। मदरसों की शिक्षा को बेहतर करने के लिए माना जा रहा है कि सरकार ये प्रयास कर रही है।

मंगलवार को जारी आदेश में बताया गया कि प्रार्थना दुआ और राष्ट्रगान का समय 9 बजे होगा। इसके बाद शिक्षण कार्य 9.20 से 12.00 बजे तक होगा। मध्यावकाश का समय दोपहर 12.00 बजे से 12.30 तक निर्धारित किया गया है। और 12.30 से 3.00 बजे तक द्वितीय पाली का शिक्षण कार्य होगा। रजिस्ट्रार/निरीक्षक जगमोहन सिंह ने यह आदेश जारी कर समय सारिणी का पालन करवाने को कहा है। माना जा रहा कि अन्य विद्यालयों के तरह ही अब मदरसों के छात्रों की शिक्षा के स्तर में भी बदलाव होगा। इसको लेकर आने वाले दिनों में कई और भी चीजें सामने आ सकती हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.