Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रात में युवक की रजाई में घुस गया कोबरा, गुदगुदी होने पर छुआ तो होश उड़ गए

by यूनिक समय • November 3, 2022
snake

रात में युवक की रजाई में घुस गया कोबरा, गुदगुदी होने पर छुआ तो होश उड़ गए

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सागर के पास सिंरोजा क्षेत्र का मामला। गनीमत रही कोबरा ने डसा नहीं। दीपावली की छुट्टियों में गांव आया था युवक। कई दिनों से कमरे में बिछा था बिस्‍तर। युवक जाकर उसी में सो गया। सुबह सर्प विशेषज्ञ ने आकर सांप को पकड़ा।

नरसिंहपुर रोड स्थित सिंरोजा गांव में एक शख्स के साथ रातभर कोबरा सांप सोता रहा। गनीमत यह रही कि उसके साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। जब उसे बिस्‍तर में गुदगुदी हुई, तब उसे सांप के होने का एहसास हुआ। इससे बाद वह घबराकर उठा और दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह सर्प विशेषज्ञ ने आकर पांच फीट के कोबरा प्रजाति का सांप पकड़ा।
अकील बाबा ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति का जहरीला सांप है। इसके डसने से चंद सेंकड में ही इंसान की मौत हो जाती है। युवक की किस्मत अच्छी थी कि रजाई में छुपा होने के बाद भी उसने डसा नहीं। अकील बाबा ने लोगों से अपील की कि वे कहीं बाहर से आए तो कमरे में बिछे बिस्तर को अच्छी तरह फटकार लें। इसके लिए यदि पहनने के कपड़े भी कहीं टंगें हैं तो उन्हें भी फटकारें, उनमें भी छिपकली, मकड़ी आदि हो सकते हैं, जो लापरवाही से खतरनाक साबित होते हैं।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.