Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पठान के ‘बेशरम रंग’ पर अभी खत्म नहीं हुआ विवाद, अब शाहरुख खान-दीपिका ला रहे हैं ‘झूमे जो पठान’

by यूनिक समय • December 20, 2022
Advertisement
Ad

जबसे दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ है तभी है फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल चल रहा है. इस बीच फिल्म के मेकर्स ने पठान के दूसरे गाने का ऐलान कर दिया है जिसका नाम है ‘झूमे जो पठान’

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण  की मचअवेटिड फिल्म ‘पठान’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, जबसे फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ है तभी से फिल्म को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. गाने में शाहरुख और दीपिका का सिजलिंग अवतार हर किसी के होश उड़ा रहा है. खैर, कंट्रोवर्सी के बीच अब दीपिका और शाहरुख पठान का नया गाना लेकर आ रहे हैं जिसका टाइटल है-‘झूमे जो पठान’. गाने का फर्स्ट लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब पठान के इस दूसरे गाने को लेकर भी फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

इस दिन होगा रिलीज

इससे पहले 12 दिसंबर को ही ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज किया गया था जिसमें दीपिका पादुकोण की ऑरेंज बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ. इसके अलावा कुछ लोगों को एक्ट्रेस के हॉट डांस मूव्स को लेकर भी आपत्ति रही. दरअसल, कुछ लोगों ने गाने में दीपिका की बिकिनी के रंग को धर्म से जोड़ दिया और भगवा बिकिनी बता दिया. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस गाने की वजह से शाहरुख और दीपिका की फिल्म पठान को बायकॉट करने की मांग उठ रही है. खैर, आपको बता दें कि पठान का नया गाना झूमे जो पठान 22 दिसंबर यानी आने वाले गुरूवार को रिलीज होने वाला है.

इस दिन होगा पठान से सामना

नए गाने ‘झूमे जो पठान’ के फर्स्ट लुक ने हर तरफ हंगामा इंटरनेट पर आग लगा दी है. दीपिका और शाहरुख एक बार फिर शानदार लुक में नजर आ रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर ‘झूमे जो पठान’ ट्रेंड कर रहा है. वहीं, बात करें ‘पठान’ की तो सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.