Thu, Jul 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

केक लेकर पहुंचा अपराधी और धूमधाम से मनाई गई दरोगा की बर्थडे पार्टी, वायरल हुई तस्वीरें

by Raju Chaurasia • July 8, 2022

केक लेकर पहुंचा अपराधी और धूमधाम से मनाई गई दरोगा की बर्थडे पार्टी, वायरल हुई तस्वीरें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूपी पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं हालांकि इस बार चर्चाओं में रहने का कारण छवि को किरकिरी करने वाला है। मेरठ में इन दिनों कानून-व्यवस्था की परवाह छोड़कर थाने में बर्थडे सेलिब्रेट किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं दारोगा की बर्थडे पार्टी अपराधियों के साथ में हो रही है। इस पार्टी में केक लेकर पहुंचने वाला और कोई नहीं बल्कि एक अपराधी था, इसके बाद उसने सेल्फी भी ली। यह फोटो सामने आने के बाद अपराधी और पुलिस के गठजोड़ से पर्दा उठा रही है। मामले के सामने आने के बाद जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

वायरल हो रही तस्वीर मेरठ के थाना किठौर की है। जहां पर चौकी इंचार्ज की बर्थडे पार्टी में खुद अपराधी केक लेकर पहुंचा था। दारोगा नरेश कुमार ने उसका दिल खोलकर स्वागत भी किया। इसके बाद वहां जमकर लस्सी और कोल्ड ड्रिंग भी चली। अपराधी के साथ इस तरह से बर्थडे मनाए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हुए।

दरअसल थानाध्यक्ष छुट्टी पर थे और दारोगा नरेश कुमार के पास में थानेदार का भी चार्ज था। इसी बीच उनके जन्मदिन की तारीख आ गई और कथित अपराधियों ने अपने नंबर बढ़ाने के लिए दारोगा जी की जन्मदिन सेलिब्रेट कर दिया। दारोगा के साथ अपना रसूख दिखाने के लिए खूब फोटो बी खींची गई। ज्ञात हो कि जन्मदिन की पार्टी में बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली का बेटा सलमान पहुंचा था। सलमान के साथ ही नदीम पर वहां आया जिस पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज है। इसके अलावा भी उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष सलमान पर भी तीन मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि इन सभी के साथ पार्टी करने में पुलिसकर्मियों को कोई गुरेज नहीं है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.