इन दिनों सोशल मीडिया पर दो ही तरह के वीडियो चल रहे हैं. एक दिवाली की सफाई के और दूसरे कुत्तों की कटाई के. हाल ही में लावणी (फसल कटाई) का सीजन गया है. खेतों में फसल की कटाई आमतौर पर लोग खुद और उनके परिवार वाले ही करते हैं. ज्यादा बड़ा खेत हो मजदूर लगा लेते हैं. उससे भी बड़ा खेत हो तो मशीन का सहारा लिया जाता है. आज फसल कटाई का जो वीडियो हम आपको दिखाएंगे, उसे देखकर आपको भी बिल्कुल विश्वास नहीं होगा. [video width="352" height="640" mp4="https://uniquesamay.com/wp-content/uploads/2022/10/पूरे-खेत-का.mp4"][/video] सोशल मीडिया पर एक वीडियो खासा वायरल है जिसमें कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता खेत में फसल काट रहा है. वीडियो एक मक्के के खेत का है. इसमें एक छोटा सा कुत्ता मक्के के खेत में घुसकर एक के बाद एक मक्के के पौधे काटता जा रहा है. कुत्ता फसल कटाई के मामले में मशीनों को टक्कर देता नजर आ रहा है. इसका वीडियो खासा वायरल है. लोग कह रहे हैं कि पूरे खेत का ठेका इस बार इसी को दिया गया है.' लोगों को कुत्ते की इस मेहनत पर मौज आ गई. आप भी देखिए ये वायरल वीडियो… वीडियो पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि इसे भी त्योहारी सीजन में बच्चों की शॉपिंग करने के लिए पैसों की जरूरत है, तभी इतनी मेहनत से काम कर रहा है. किसी ने कहा कि अगर इसे तो फसल कटाई का ठेका दिया जाना चाहिए. वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और फेसबुक ट्विटर समेत तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल है. वीडियो के वक्त और जगह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. हमें तो कुत्ते की इस मेहनत का वीडियो खासा पसंद आया.