Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीएम समेत पूरे हरियाणा मंत्रिमंडल ने दिया सामूहिक इस्तीफा!

by Raju Chaurasia • March 12, 2024
Advertisement
Ad

चंडीगढ़। लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा समेत सभी दल अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस दौरान हरियाणा से नई खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत पूरे मंत्रिमंडल ने आज सामूहिक इस्तीफ दे दिया है। मनोहर लाल खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने को लेकर तैयारी चल रही है। वहीं खट्टर के राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद एक बजे नई सरकार शपथ भी ग्रहण कर लेगी। वहीं नए मुख्यमंत्री को लेकर नायब सैनी या संजय भाटिया के नाम पर चर्चा चल रही है। बैठक में इसकी घोषणा हो जाएगी।

दरअसल हरियाणा की भाजपा सरकार ने जननायक पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया है। ऐसे में पार्टी उसे मंत्रिमंडल से पूरी तरह बाहर करने के लिए ये कवायद कर रही है। वहीं नए मंत्रिमंडल गठन के बाद मंत्रि मंडल की घोषणा के लिए अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर रहेंगे। बैठक में नए सीएम का ऐलान भी किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा फुलफ्लैश खेलना चाह रही है। ऐसे में जन नायक पार्टी को अलग करने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में सीएम खट्टर और मंत्रि मंडल के इस्तीफा देने के बाद फिर से मंत्रिमंडल का गठन होगा। एक बजे नए मंत्रि मंडल की घोषणा भी होगी। नई मंत्रि मंडल में जेजेपी को शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे में साफ है कि अब भाजपा और जेजेपी का गठबंधन को हरियाण में खत्म कर दिया गया है।

हरियाणा में भाजपा औ जेजेपी का गठबंधन चार साल से चला आ रहा था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से भाजपा और जन नायक पार्टी के बीच काफी खींचतान चल रही थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जन नायक पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। इस गठबंधन टूटने से लोकसभा चुनाव पर भी असर पड़ने की संभावना है।

हरियाणा में भाजपा और जन नायक पार्टी के अलगाव के बाद हलचल मच गई है। जन नायक पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने भी आज दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। ऐसे में आने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला भी कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जेजेपी के विधायक आज चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में शामिल नहीं होंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.