Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोरोना टीका लगवाने के बाद मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब

by Raju Chaurasia • November 29, 2022

कोरोना टीका लगवाने के बाद मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कोरोना वैक्सीन के कारण हुई लोगों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से यह जवाब दाखिल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान जिन लोगों की मौत हुई उनके परिजनों से सरकार पूरी हमदर्दी रखती है लेकिन उनकी मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच जब सरकार की ओर से वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की गई थी, उस समय बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी। वहीं, वैक्सीनेशन के बाद कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। उन मौते के लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी।

टीकाकरण से हुई मौत के बाद दायर की गई याचिक: बता दें, वैक्सीन लेने के बाद कथित रूप से दो युवतियों की मौत हो गयी थी. जिसके बाद उनके माता-पिता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गयी थी। इस याचिका पर केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल किया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.