Sat, Jul 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा आईटी सेल के नेताओं का मंत्र, चुनाव में विपक्ष के कुचक्र का मुंह तोड़ जवाब देना है

by Raju Chaurasia • January 3, 2022

भाजपा आईटी सेल के नेताओं का मंत्र, चुनाव में विपक्ष के कुचक्र का मुंह तोड़ जवाब देना है

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

विशेष प्रतिनिधि
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित आई टी सेल व सोशल मीडिया सेल की बैठक की अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र संयोजक जितेंद सविता ने की । कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता के साथ खड़े है। मुख्य अतिथि सोशल मीडिया सेल के प्रदेश सह संयोजक हर्ष चतुर्वेदी  ने कहा कि 2022 का चुनाव सिर पर है।

उसके लिए हम सभी को चिंता करनी होगी।  कार्यकर्ताओंं को उत्साह के साथ  जुट जाना है। निश्चित ही भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश मे विकास किया है। भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में किसानों की चिंता की है।  हम आप सबको विपक्ष के कुचक्र का मुंह तोड़ जवाब देना है।
विशिष्ट अतिथि आईटी सेल के प्रदेश संयोजक पुनीत अग्रवाल ने कहा कि  भाजपा की सरकार को हर वर्ग कि चिंता कर रही  है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास चाहती है और विकास के मुद्दे पर काम करती है है।

जिला मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. संचालन आई टी सेल के जिला संयोजक आदित्य चतुर्वेदी ने किया।  सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता ने आभार जताया। बैठक में ज्ञानेश्वर चौधरी, राघव अग्रवाल, प्राची चतुर्वेदी, निर्जल अग्रवाल राजेन्द्र होरा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.