Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

किंग कोबरा को साबुन लगाकर नहला रहा था शख्स, फिर जो हुआ, नहीं होगा यकीन

by यूनिक समय • November 19, 2022
cobra-bath

किंग कोबरा को साबुन लगाकर नहला रहा था शख्स, फिर जो हुआ, नहीं होगा यकीन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इन दिनों किंग कोबरा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक विशाल किंग कोबरा को नंगे हाथों से शैंपू लगाकर अपने बच्चे की तरह उसे नहलाते हुए दिख रहा है.

सोशल मीडिया पर आए दिन सांपों के खतरनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिनमें खासतौर पर सबसे खतरनाक सांप यानि किंग कोबरा के वीडियो काफी ज्यादा वायरल होते हैं. आमतौर पर लोग इनका नाम सुनकर ही सहम जाते हैं, शायद यही वजह है कि लोग किंग कोबरा के वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं. इन दिनों किंग कोबरा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स एक विशाल किंग कोबरा को नंगे हाथों से शैंपू लगाकर अपने बच्चे की तरह उसे नहलाते हुए दिख रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काफी लंबे और विशाल किंग कोबरा को शख्स ने हाथ में पकड़ रखा है. वो किंग कोबरा के पूरे शरीर पर शैंपू लगा रहा है. शैंपू लगाने के बाद वो बिल्कुल वैसे ही किंग कोबरा के पूरे शरीर को साफ कर रहा है, जैसे लोग अपने बच्चे को नहलाते हैं. इस दौरान किंग कोबरा काफी ऊंचाई तक हवा में फन लहराते हुए खड़ा हो रहा है. साबुन लगाने के बाद शख्स उसे पाइप लेकर पानी से नहला रहा है. आप देख सकते हैं कि कैसे नहाने के बाद किंग कोबरा आराम से सीढ़ियों पर रेंगते हुए नज़र आ रहा है.

 

इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं, किसी को भी ये देखकर यकीन ही नहीं हो रहा कि किंग कोबरा ऐसे नहा भी सकता है. वीडियो को ट्विटर पर @DPrasanthNair नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो को अबतक 7 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर कमेंट्स कर शख्स की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ये शख्स कितना बहादुर है. हमारे तो वीडियो देखते ही रोंगटे खड़े हो गए.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.