महिला मैनेजर ने चुपचाप टेबल पर रखी कैंची उठाई और बदमाश पर हमला कर दिया राजस्थान के एक बैंक में लूट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला बैंक मैनेजर लुटेरे का डटकर मुकाबला करती दिख रही है. महिला की बहादुरी और होशियारी के चलते बैंक में रखे 30 लाख रुपये बच गए. लुटेरे के मुकाबिले महिला के पास थी कैंची. घटना श्रीगंगानगर जिले के जवाहरनगर में स्थित राजस्थान ग्रामीण मरुधरा बैंक की है. वीडियो की डीटेल दे रहे हैं. लूट के इरादे से एक बदमाश बैंक में घुसा. उसने चाकू दिखाकर पहले लोगों को डराने की कोशिश की. लुटेरे को देखते ही बैंक में मौजूद डर गए. लेकिन बैंक मैनेजर ने साहस दिखाया. मैनेजर का नाम पूनम गुप्ता. लुटेरे से भिड़ने का फैसला लिया. पूनम ने चुपचाप टेबल पर रखी कैंची उठाई और बदमाश पर हमला कर दिया. [video width="640" height="352" mp4="https://uniquesamay.com/wp-content/uploads/2022/10/female-bank-manager-fought-robber-cctv-viral-rajasthan.mp4"][/video] बैंककर्मियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बदमाश का पूरा चेहरा कपड़े से ढंका हुआ था और उसने चाकू दिखाकर बैंककर्मियों को बंधक बनाने की कोशिश की. बैंक में 30 लाख रुपये थे श्रीगंगानगर पुलिस बदमाश से पूछताछ करने में जुटी हुई है और उसकी आपराधिक हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है. बैंककर्मियों ने जानकारी दी. बैंक में उस समय 30 लाख रुपये रखे हुए थे जो कि महिला बैंक मैनेजर की बहादुरी के चलते लुटने से बच गए.