Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गाड़ी चेकिंग के दौरान डिग्गी से निकला नाग, भाग खड़ी हुई पुलिस,

by यूनिक समय • October 3, 2022
Advertisement
Ad

सांप अपना फन निकालकर सड़क पर बैठ गया.

जिस पुलिस के सामने अच्छे-अच्छे गैंगस्टर और खूंखार अपराधियों की घिग्गी बंध जाती है, उसी पुलिस के साथ ऐसी घटना घटित हुई कि डर के मारे हाथ-पांव फूल गए. इतना ही नहीं, काफी देर तक पुलिसकर्मियों के सामने अफरा तफरी का माहौल बना रहा. उत्तर प्रदेश के बस्ती में वाहन चेकिंग के दौरान एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है.

दरअसल, बस्ती पुलिस अधीक्षक का एक फरमान आया कि जिले का हर थाना सख्ती से वाहन चेकिंग करें और यदि कोई भी सड़क नियमों को तोड़ रहा हो तो उसका तत्काल चालान किया जाए. इसी क्रम में सोनहा थाने की पुलिस कुआनो नदी के पास शिवाघाट पुल पर सघन वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सभी वाहनों के संबंधित कागजात और गाड़ी की डिग्गियां भी खुलवाकर चेकिंग की जा रही थी. इतने में एक शख्स बाइक से आता दिखा, जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका और तलाशी करने लगे. युवक से डिग्गी खोलने को कहा गया. पुलिस ने अंदर देखा तो एक बोरा मिला जो संदिग्ध दिख रहा था. लेकिन जैसे बोरे को खोला तो पुलिसकर्मी छिटककर दूर जा गिरे.

कोबरा के सामने घिग्घी बंधी

दरअसल, संदिग्ध बोरे से किंग कोबरा सांप निकला और डिग्गी पर बैठ गया, फिर क्या था बस्ती पुलिस की किंग कोबरा के सामने घिग्घी बंध गई, और देखते ही देखते वहा अफरा तफरी का माहौल खड़ा हो गया. भीड़ देखते ही किंग कोबरा पुलिसवालों पर आक्रामक हो गया और फन निकालकर बीच रास्ते में बैठ गया. देखते ही देखते बस्ती डुमरियागंज मार्ग जाम हो गया और देखने वालों की भीड़ लग गई.किंग कोबरा के हावभाव से तो यही लग रहा था कि मानो वह पुलिसवालों से कह रहा हो कि तुमने मेरे मालिक की गाड़ी रोकने की हिम्मत कैसे की? पुलिसवालों को यह संदेह हुआ कि ऐसा तो नहीं है कि बाइक सवार सांपों का तस्कर हो?

बाइक वाला निकला होमगार्ड

जब पुलिस ने सांप के बारे में वाहन चालक से पूछताछ की तो उसने बताया, ”मैं पेशे से होमगार्ड हूं, लेकिन खाली समय में सांपों को संरक्षित करने का भी काम करता हूं. एक जगह से मुझे सूचना मिली कि यहां पर सांप है, मैंने पहुंच कर उस सांप का रेस्क्यू किया और अब उसे जंगल में छोड़ने ले जा रहा था, इतने में आप लोगों ने मेरी गाड़ी रोक ली.”

पूरी जानकारी होते ही पुलिस ने बाइक सवार को वहां से जाने के लिए कह दिया.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.