Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नशेड़ी चोर बन गया करोड़पति बाप का बेटा

by Raju Chaurasia • August 27, 2022
Advertisement
Ad

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित कविनगर पुलिस ने दोपहिया गाड़ियां चुराने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। कविनगर थाने के एसएचओ अमित कुमार काकरान के मुताबिक, आरोपी गौरव ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता करोड़पति हैं, लेकिन अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के कई मामलों में वॉन्टेड था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजनगर के आरडीसी से सिहानी गांव निवासी गौरव को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइक भी बरामद की हैं।

पुलिस ने बताया कि गौरव नशे का आदी है और वह अपनी लत पूरी करने के लिए वाहन चुराता है। वह पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मोटरसाइकिल चोरी कर उसे रिपेयर की दुकान पर ले जाता और उसके पहिये खुलवाकर बेच देता था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके द्वारा विभिन्न स्थानों पर चोरी कर पहिये खुलवाकर खड़ी रखी गईं सात मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.