Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रिंसिपल को गोली मारने वाले छात्र को लखनऊ से किया गया गिरफ्तार !

by Raju Chaurasia • September 25, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित एक स्कूल में प्रिंसिपल को गोली मारने वाले आरोपी छात्र को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले अवैध तमंचे को भी बरामद कर लिया है। शनिवार की सुबह रामस्वरूप इंटर कॉलेज में क्लासों का राउंड लगा रहे प्रिंसिपल पर आरोपी छात्र गुरविंदर ने तीन बार फायरिंग की थी। आरोपित कक्षा 12 का छात्र है।

गोली लगने के बाद घायल हुए प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित छात्र मौके से फरार हो गया था। बता दें कि गंभीर रूप से घायल प्रिंसिपल के परिवार ने आरोपी छात्र गुरविंदर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। वहीं पुलिस ने उसको 24 घंटे के अंदर लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ महमूदाबाद रवि शंकर प्रसाद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी छात्र का घटना के एक दिन पहले एक अन्य छात्र के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान गुरविंदर ने दबंगई दिखाते हुए स्कूल में तोड़फोड़ कर दी थी। इसके बाद जब प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों छात्रों को डांटते हुए उनकी पिटाई कर दी थी। पीटे जाने से नाराज छात्र ने प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपित छात्र तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा और उन्‍हें गोली मार दी। सीओ ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.