Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वेब सीरीज तांडव पर मचा घमासान, आईटी मंत्रालय ने अमेजन के अधिकारियों को किया तलब

by यूनिक समय • January 19, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को वेब सीरीज तांडव को लेकर जारी विवाद के मामले पर तलब किया है। प्राइम वीडियो पर हाल ही जारी हुई वेब सीरीज ताडंव पर हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है।

इस संबंध में भाजपा सांसद ने इस सीरीज को बैन करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। भाजपा सांसद मनोज कोटक ने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर एमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘‘तांडव’’पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से प्रतिबंध लगाने का रविवार को अनुरोध किया।

वेब सीरीज ‘‘तांडव’’ में अभिनेता सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिगमांशु धूलिया, डिनो मोर्या, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अयूब, गौर खान, कृतिका कामरा ने अभिनय किया है। इसका प्रीमियर शुक्रवार को किया गया। फिल्मकार अली अब्बास जफर राजनीति पर आधारित ड्रामे के निर्माता एवं निर्देशक हैं। इसे गौरव सोलंकी ने लिखा है जो ‘आर्टिकल 15’ को लेकर जाने जाते हैं।
मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद कोटक ने कहा कि इस तरह के मंच पर अक्सर ही हिंदू देवी-देवताओं को अच्छे संदर्भ में नहीं दिखाने की कोशिश की जाती है। कोटक ने कहा, ‘‘विभिन्न संगठनों और लोगों ने शिकायत की है कि हिंदू देवी-देवताओं का ‘तांडव’ वेब सीरीज में मजाक उड़ाया गया है। उनके बारे में (आपत्तिजनक) टिप्पणी की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम जावड़ेकर जी से मांग करते हैं कि वह इस वेब सीरीज पर फौरन प्रतिबंध लगाएं। भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर इसके अभिनेताओं, निर्माता और निर्देशक को माफी मांगनी चाहिए।’’

कोटक ने जावड़ेकर को लिखे पत्र की तस्वीर रविवार को ट्विटर पर साझा की और कहा, ‘‘डिजिटल सामग्री को नियंत्रित करने वाली कोई स्वायत्त संस्था अभी नहीं है। ऐसे में इस तरह के मंच ‘‘सेक्स, हिंसा, ड्रग्स, नफरत अ‍ैर अश्लीलता’’ से भरे हुए हैं। कभी-कभी वे धार्मिक भावनाओं को भी आहत करते हैं।’’

उन्होंने 16 जनवरी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि इस सीरीज के निर्माताओं ने जानबूझ कर हिंदू देवी-देवाओं का मजाक उड़ाया है और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है।’’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.