Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

घर में तीन दिन मेहमान बनकर आया युवक, फिर दहला देने वाली घटना को दिया अंजाम

by Raju Chaurasia • August 22, 2022
Advertisement
Ad

झारखंड में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घर में मेहमान बनकर आए एक युवक ने तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। घर में रखे कुदाल से युवक ने तीनों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना खूंटी जिले के खूंटी थाना क्षेत्र के भंडरा गांव की है। पैसे की लेन देन को लेकर तीनों की हत्या की बात सामने आ रही है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी से हत्या करने के कारणों का पता लगा रही है। मृतकों में बीतना मुंडा, सुरा मुंडा और विकास मुंडा शामिल है।

आरोपी हेमंत पूर्ति मारहु थाना क्षेत्र का रहने वाला है। तीन दिन पहले ही वह भंडरा गांव स्थित अपने मामा बीतना मुंडा के घर आया था। जहां 21 अगस्त की देर रात पैसे को लेन देन को लेकर आरोपी का उसके मामा से विवाद हो गया। जिसके बाद घर में रखे कुदाल से उसने अपने मामा और परिवार के दो लोगों पर कई वार किए। तीनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से घरवालों के रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

घटना के बाद मृतकों के घरवालों ने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण जुटे। अस्पताल के जाने तक तीनों की मौत हो चुकी थी। आरोपी को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची और तीनों शव को पोस्टमर्तम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों के मानें तो आरोपी ने तीनों के सिर पर कुदाल से कई वार किया। घटना के दौरान घर में अन्य भी सदस्य थे जो काफी सहम गए।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.