Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हाईवे पर कार से स्टंट करने लगा युवक, फिर जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया

by Raju Chaurasia • February 17, 2023

हाईवे पर कार से स्टंट करने लगा युवक, फिर जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पंजाब के नवांनशहर नेशनल हाईवे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नेशनल हाईवे पर एक युवक अपनी कार से स्टंट मार रहा था तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को ट्विटर पर @dreamthatworks नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि कार चालक रील या वीडियो बनाने के चक्कर में ऐसा स्टंट कर रहा था। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा, नियम तोड़ने वाले ऐसे लोगों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। ट्रैफिक नियमों का पालन न करना अपराध है पर भारत में लोग इसे स्टेटस सिंबल समझते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होता है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.