Sat, Aug 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देश की रक्षा करने वाला जवान बोला— मेरे परिवार को दबंग भू—माफिया से बचाओ

by यूनिक समय • March 12, 2021

देश की रक्षा करने वाला जवान बोला— मेरे परिवार को दबंग भू—माफिया से बचाओ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कानपुर। यूपी के जनपद कानपुर देहात में इन दिनों दबंगों के हौसले सर चढ़कर बोल रहे हैं। हालात ऐसे है कि अब दबंग भू- माफिया सरहद पर तैनात सेना के जवानों के मकानों को भी दिनदहाड़े ध्वस्त कर दे रहे हैं। जहां पर एक फौजी के घर के पीछे का कमरा व घर का शटर तोड़कर दबंगो ने लाखों की लूटपाट की घटना को असलहे की दम पर दिनदहाड़े अंजाम दिया। फिर उसके बाद मकान के पीछे का हिस्सा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया है।

मामला जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर- 7 निवासी सूबेदार के पद अजय कुमार भारतीय सेना में तैनात हैं। डोकलाम चाइना बॉर्डर पर तैनात सूबेदार अजय कुमार का मकान दबंगों द्वारा असलहों की दम पर जेसीबी मशीन से उसके घर के पीछे के हिस्से व कमरे को ध्वस्त कर दिया गया है। आरोप है कि आरोपियों द्वारा घर में लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया है।

उधर, जैसे ही इस घटना की जानकारी फौजी को लगी तो वो तत्काल छुट्टी लेकर जनपद कानपुर देहात आ गया व फिर न्याय के लिए जिले के अधिकारियों के चक्कर काटने के लिए मजबूर है। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को आदेश दे दिया गया है. पूरे मामले की जांच करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीड़ित फौजी का परिवार दबंगों के दहशत से डरा सहमा हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.