Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ज्वैलर्स के शोरूम पर चोरी का प्रयास

by यूनिक समय • January 11, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, राया (मथुरा)। रात्रि को तीन चोरों ने कस्वा के रेतिया बाजार स्थित एक सर्राफा कारोबारी के शोरूम को निशाना बना डाला। गैस कटर से शोरूम के ताले और शटर को काटने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के गश्ती दल के पहुंचने पर वह साथ लाये गैस सिलेंडर व अन्य सामान छोड़ भाग गए।

जानकारी के अनुसार रेतिया बाजार में पवन अग्रवन नगोड़ा बालों की पवन ज्वैलर्स प्रतिष्ठान को रात्रि करीब ढाई बजे चोरों ने निशाना बनाकर उसके दोनों तरफ के ताले और अंदर और बाहर लगे शटर को गैस कटर से काटने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के गश्ती दल को देखकर वह भाग निकले। सूचना पर दुकान स्वामी पवन अग्रवाल पहुंच गए । तमाम सर्राफा कारोबारी और व्यापारी एकत्रित हो गए। प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुच गए। सीसीटीवी फुटेज चैक किये।

चोरों इसमें कैद हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करवाने की मांग की है ।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.