Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नोएडा में वैक्सीनेशन के लिए 22 और केंद्र होंगे शुरू, 10 सेंटर्स पर गाड़ी में बैठकर लगवा सकते हैं वैक्सीन

by • May 26, 2021

नोएडा में वैक्सीनेशन के लिए 22 और केंद्र होंगे शुरू, 10 सेंटर्स पर गाड़ी में बैठकर लगवा सकते हैं वैक्सीन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नोएडा
टीका लगवाने के लिए लग रही लंबी लाइन और स्टॉल मिलने को लेकर हो रही परेशानी को कम करने के लिए गौतमबुद्धनगर में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी तक 56 सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब 22 केंद्र और चिह्नित किए गए हैं। इनमें 10 सेंटरों पर ड्राइव थ्रू के तहत कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। बाकी सेंटर भी धीरे-धीरे कोविन पोर्टल पर अपडेट किए जा रहे हैं। एक दो दिन में इन सभी सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।

10474 लोगों को लगी वैक्सीन
जिले में मंगलवार को 65 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसमें 18-44 साल वाले 8586 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई। पहली बार जिले में 18-44 साल वालों को एक दिन में इतनी संख्या में डोज लगी है। 60 साल से अधिक वाले 349 लोगों को पहली डोज लगी है। 103 लोगों को दूसरी डोज लगी है। 45-59 साल वाले 1097 लोगों को टीके की पहली डोज लगी और 355 को दूसरी डोज लगी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.