Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आपको यह खबर इमोशनल कर देगी : जिस घर में दुल्हन विदा होकर आने वाली थी, वहां सुबह से लाशों का पहुंचना जारी, मचा कोहराम

by Raju Chaurasia • December 9, 2022
Advertisement
Ad

जोधपुर। जोधपुर के इस घर में शइनाईयां बज रही थी। दुल्हन विदा होकर आने वाली थी। पूरा घर सजाया गया था । वर पक्ष के छोटे छोटे बच्चों ने नई आने दुल्हन के लिए उपहार लिए थे और उनको देने वाले थे। दुल्हे ने लाल जोड़ा खरीदा था दुल्हन के लिए, दूल्हे की बहन ने सोने की अंगूठी गुपचुप खुरीदी थी ताकि आने वाली भाभी को सरप्राइज दे सके। लेकिन नीयती क्रूर निकली। शादी रद्द कर दी गई और दुल्हन के आने से पहले घर में लाशें पहुंचने लगीं। जोधपुर के इस घर में कुछ ही घंटों में एक एक कर पांच लाशें पहुंची तो लोग अपने आसूं नहीं रोक सके। ये लाशें बच्चों और महिलाओं की थीं। जोधपुर के शेरगढ़ में कल हुई इस दुखांतिका के बाद से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

jodhpur news bhoongra village gas cylinder blast at wedding house case update 5 more people died in incident asc

शेरगढ़ थाना इलाके में भूंगरा गांव में रहने वाले सगत सिंह के बेटे सुरेन्द्र सिंह की शादी थी और साथ ही उसकी बहन की भी शादी होने वाली थी। दोनो भाई बहन की शादी आटा साटा प्रथा के तहत की जानी थी। लेकिन बारात घर से निकलने से पहले ही पांच धमाके हुए और लाशें बिछने लगीं। सुरेन्द्र ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए लाल जोड़ा खरीदा था लेकिन वह पत्नी तक नहीं पहुंच सका। शादी रद्द करनी पड़ गई।

jodhpur news bhoongra village gas cylinder blast at wedding house case update 5 more people died in incident asc

सुरेन्द्र के घर में आज बहू का स्वागत करने की तैयारी थी लेकिन वहां आज सवेरे पांच लाशें पहुंची। उनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। हादसे में चंद्रकंवर पत्नी धन सिंह, धापू कंवर पत्नी भंवर सिंह, कवरू कंवर पत्नी मदन सिंह के अलावा रतन सिंह 2 साल और 4 साल की खुशबु की अब तक जान जा चुकी है। अस्पताल मे अभी तक 47 लोगों का उपचार चल रहा है। उसमें से अधिकतर तीस फीसदी से ज्यादा झुलसे हुए हैं। इस बीच खबर सामने आई है कि आज सीएम भी जोधपुर पहुंचे हैं। उधर आरएलपी से सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी सीएम अशोक गहलोत से संवेदनशीलता दिखानें की मांग की है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.