Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टीआई साहब! तोता ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया, मुझे देख सीटी बजाता है, मेरा दर्द समझिए

by Raju Chaurasia • August 8, 2022
Advertisement
Ad

अभी तक आपने पुलिस थाने में लोगों को लूट-पाट, चोरी, छेड़छाड़ और हत्या की शिकायत करते सुना होगा। लेकिन महाराष्ट्र के पुणे एक अनोखा मामला देखने को मिला है। जहां एक शख्स तोते से परेशान होकर पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने पहुंचा था। शिकायत में उसने कहा कि मैं पड़ोसी के तोते से परेशान हो चुका हूं। वो मुझे आते-जाते समय सीटी बजाता है और शोर मचाता है।

दरअसल. पुणे की एक निजी कॉलोनी में रहने वाले 72-वर्षीय बुजुर्ग सुरेश शिंदे ने 5 अगस्त को अपने पड़ोसी अकबर अमजद खान और उनके तोते के खिलाफ खड़की थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है।वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि हमने शिकायत दर्ज कर ली है, जल्द ही इसकी जांच की जाएगी और उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। अब इस अजब-गजब शिकायत की हर तरफ चर्चा हो रही है।

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि वह शिवाजी नगर में रहते हैं, जहां उनके पडोसी अमजद खान हैं, हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्होंने जो तोता पाल रखा है उसने परेशान करके रख दिया है। अकबर का तोता लगातार शोर मचाता है और मेरे आते-जाते समय मुझे देखकर सीटी बजाता है। वह मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। इसलिए मैं चाहता हूं की इस तोते को यहां से बाहर निकाला जाए।

72 वर्षीय शिंदे ने बताया कि हमने पड़ोसी को एक बार तोते को दूसरी जगह रखने की बात कही थी। उन्होंने इसे सीरियस नहीं लिया और उल्टा हमें भला-बुरा कहने लगे। इतना ही नहीं इस दौरान हमारे बीच नोकझोंक भी हुई। अमजद खान ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। कहा वह तोते को नहीं हटाएंगे। इसके बाद पुलिस ने तोते के मालिक को थाने बुलाया और समझाइश देकर छुड़ा दिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.