Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टिप्स: टूथब्रश लेते समय बरतें ये सावधानी!

by यूनिक समय • March 16, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। हमारा टूथब्रश कैसा हो और हम इसे कब तक इस्‍तेमाल करें। कई बार हम टूथब्रश घिस जाने तक इसका इस्‍तेमाल करते हैं। ऐसे में हमें यह जरूर पता होना चाहिए कि टूथब्रश की एक्‍सपायरी डेट क्‍या होती है। शायद ही आपने इसे खरीदने से पहले इस बात पर ध्यान दिया हो कि आपके लिए कौन-सा टूथब्रश ज्‍यादा सही रहेगा और कौन-सा टूथब्रश आपके दांतों और आपके पूरे मुंह की सफाई अच्‍छी तरह कर सकेगा। टूथब्रश खरीदते समय किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कई बार गलत टूथब्रश का चुनाव दांतों से जुड़ी कई बीमारियों को बढ़ावा देने में मददगार हो सकता है।

तीन से चार महीने में बदल दें टूथब्रश
बडीडेंटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक टूथब्रश मौखिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. वहीं इसका सही चुनाव भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको हर 3 से 4 महीने में अपने टूथब्रश को बदलना चाहिए। साथ ही आपको नया टूथब्रश खरीदते समय इसके सही ब्रांड का ही चुनाव करना चाहिए। सही टूथब्रश चुनने से आपकी मौखिक स्वच्छता में काफी सुधार हो सकता है, इसलिए ऐसे टूथब्रश की तलाश करें, जो इन मानदंडों को पूरा करता हो।

नरम ब्रिसल्‍स वाले टूथब्रश को चुनें
इसके अलावा आपको नरम ब्रिसल वाले टूथब्रश का विकल्प चुनना चाहिए। ये आपके दांतों के किनारों पर इस्‍तेमाल करना आसान होगा। बहुत कठोर टूथब्रश आपके दांतों को ठीक से साफ करने में मददगार नहीं होगा और में दांतों में गंदगी जमा रह सकती है. साथ ही कड़क ब्रिसल्स से मसूढ़ों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक ऐसा ब्रश चुनें जो आपके मसूड़ों के लिए भी बेहतर हो।

ऐसे करें अपने टूथब्रश की देखभाल
टूथब्रश का इस्‍तेमाल करने के बाद इसे यूं ही न इधर उधर रख दें, बल्कि इस बात का ध्‍यान रखें कि आप अपने टूथब्रश को तभी रखें जब वह अच्छी तरह सूख जाए. आपके टूथब्रश में कई तरह के कीटाणु और फंगस न पनपने पाएं इसके लिए अपने टूथब्रश को कुछ देर खड़ा करके रखें. ताकि इसका पानी निकल जाए और यह सूख जाए.

लंबे हैंडल वाला टूथब्रश खरीदें
वहीं कैप वाला टूथब्रश खरीदें. ताकि जब ब्रश सूख जाए तो इसे कैप लगाकर रख दिया जाए। इससे यह धूल मिट्टी से बचा रहेगा। वहीं ऐसा टूथब्रश खरीदें जिसके हैंडल की लंबाई कम न हो। तभी आप इसका सहजता से इस्‍तेमाल कर सकेंगे।

करें छोटे ब्रश का चुनाव
टूथ‍ब्रश खरीदते समय छोटे और गोल सिर वाले ब्रश का चुनाव करना बेहतर रहता है. इस तरह के ब्रश आसानी से मुंह के कोनों तक पहुंचे हैं और दांतों की सफाई अच्‍छी तरह हो पाएगी। वहीं अगर आप बड़ा ब्रश खरीदते हैं तो ये मुंह में कोनों तक नहीं पहुंच पाएगा और दांत, मसूड़ों में गंदगी रह सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.