Mon, Jul 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दर्दनाक हादसा: बारात से लौटते वक्त कई फीट नीचे गिरा वाहन, 12 लोगों की मौत

by Raju Chaurasia • February 22, 2022

दर्दनाक हादसा: बारात से लौटते वक्त कई फीट नीचे गिरा वाहन, 12 लोगों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में बारात से लौट रहा वाहन कई फीट नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। सिर्फ ड्राइवर की ही जान बच सकी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सूखीढ़ंग डांडा मीनार रोड़ स्थित बुड़म के पास सुबह करीब साढ़े तीन बजे के आसपास सभी बाराती लौट रहे थे तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित हो गया और वह खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया है।

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हुआ है। सभी लोग ककनई के रहने वाले लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में शादी से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस हादसे में बचे ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतकों के नाम
लक्ष्मण सिंह (61) पुत्र ध्यान सिंह
केदार सिंह (62) पुत्र दान सिंह
ईश्वर सिंह (40) पुत्र फतेह सिंह
उमेद सिंह (48) पुत्र गणेश सिंह
हयात सिंह (37) पुत्र दिवान सिंह
पुष्पा देवी (50) पत्नी शेर सिंह
पुनी देवी (55) पत्नी नारायण सिंह
भगवती देवी (45) पत्नी होशियार सिंह
बसंती देवी (35)
श्याम लाल (50) पुत्र दनी राम
विजय लाल (48) पुत्र ईश्वरी राम

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.