Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

टीवी इंडस्ट्री: मोल्लकी के मेन लीड अमर उपाध्याय-प्रियल महाजन को हुआ कोरोना, घर पर क्वारंटीन हैं दोनों स्टार

by यूनिक समय • March 27, 2021

टीवी इंडस्ट्री: मोल्लकी के मेन लीड अमर उपाध्याय-प्रियल महाजन को हुआ कोरोना, घर पर क्वारंटीन हैं दोनों स्टार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कोरोनावायरस ने कई नामी हस्तियों को अपना शिकार बनाया है। अब इस लिस्ट में दो और मान शामिल हो चुके हैं। और वो मान कलर्स चैनल के मोल्लकी सीरियल के मुख्य कलाकार अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन का है। दोनों में किसी भी प्रकार के कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखाई दिए थे। फिलहाल दोनों घर पर ही क्वारंटीन हैं।

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियल एक हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जबकि अमर चार से पांच दिन पहले कोविड के शिकार पाए गए। ईटाइम्स ने मोल्लकी शो से जुड़े लोगों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि मोल्लकी शो में एक बहुत ही दिलचस्प ट्रैक आने वाला था, लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है। वह इसलिए क्योंकि शो के दोनों ही मुख्य कलाकार अमर और प्रियल कोविड का शिकार हो गए हैं।

Priyal Mahajan, Priyal Mahajan serial

कोरोना की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। बॉलीवुड के साथ टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इसके चपेट में आ रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को भी कोरोना हो गया है. इन दिनों वह अपने घर पर क्वारंटाइन हैं। कार्तिक को कोरोना भूल भुलैया 2 की शूटिंग के दौरान हुआ है, जिसके बाद फिल्म की पूरी स्टारकास्ट का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.