Fri, Jul 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुलिस महकमे की तबादला सूची में न्यारा काम, मृत दारोगा को सुरीर से कोसीकलां तबादला

by Raju Chaurasia • December 20, 2021

पुलिस महकमे की तबादला सूची में न्यारा काम, मृत दारोगा को सुरीर से कोसीकलां तबादला

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सिटी रिपोर्टर
मथुरा। तीन लोक से न्यारी नगरी मथुरा में पुलिस ने एक न्यारा काम कर दिया। न्यारा काम सुनकर हर कोई हैरान है। पुलिस प्रशासन ने मृतक दारोगा का तबादला कर दिया। उसकी मृत्यु करीब पांच महीने हो चुकी है। पुलिस प्रशासन जिले में एक निरीक्षक समेत तीन दर्जन उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें एक मृतक उप निरीक्षक भी शामिल है। तबादला सूची में मृतक दारोगा का नाम देखकर पुलिस महकमे में चर्चा शुरु हो गई।

बताया जाता है कि सुरीर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक गिरेंद्र सिंह की पांच महीने मौत हो गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी तबादला सूची पर पुलिसकर्मियों के साथ मीडिया की भी नजर थी। सूची के क्रमांक नंबर 38 पर नजर पड़ी तो सभी चौंक गए। इस नंबर पर नाम था गिरेंद्र सिंह का। उसकी मौत तो पिछले चार माह पहले हो चुकी थी। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि मौत होने के बाद उसका नाम कैसे कागजातों पर चल रहा है। इस उप निरीक्षक गिरेंद्र सिंह का सुरीर कोतवाली से थाना कोसीकलां तबादला किया है। यह खबर दिन भर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.