Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, डेट शीट जारी

by Dharamvir Singh • January 10, 2023
UP Board exam logo

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से, डेट शीट जारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी की घोषणा कर दी गई है। UPMSP द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू होंगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी, तो वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा शुक्रवार, तीन मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ खत्म होगी तो वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा चार मार्च को रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी।
यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा हो जाने के बाद, अब छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in के माध्यम से एग्जाम डेट शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने छात्र व छात्राओं को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षाओं के समय नियमित रूप से निगरानी की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड 2023 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव कराने के लिए तीन माह की छूट मिलने के बाद अब यूपी बोर्ड परीक्षा चुनाव से पहले करवाने का रास्ता साफ हो चुका है। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में 58.67 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षाओं के लिए 8752 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आधिकारिक बोर्ड परीक्षा 2023 कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.