Thu, Jul 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी: एसपी कार्यालय के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी और सास ने मिलकर युवक के साथ करी ऐसी हरकत

by Raju Chaurasia • May 31, 2022

यूपी: एसपी कार्यालय के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी और सास ने मिलकर युवक के साथ करी ऐसी हरकत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूपी के हरदोई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। महिला अपनी मां के साथ पति की शिकायत करने महिला थाने आई थी, जहां उसके पति को भी बुलाया गया था। जिसके बाद एक दूसरे को देखते ही दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और आपस में मारपीट करने लगे।

थाना पिहानी के लोहारखेड़ा गांव की रहने वाली श्रीकृष्ण की बेटी पूजा की शादी मंझिला के परसई गांव निवासी सुबीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों के बीच अनबन हो गई थी। पूजा का आरोप है कि उसके पति सुबीर ने तीन माह पहले उसे दहेज के लिए तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था, तब ले वो मायके में रह रही है।

पुलिस ने कहा है कि महिला अपनी मां के साथ शिकायत लेकर महिला थाने आई थी। उसके पति सुबीर को भी विवाद सुलझाने के लिए बुलाया गया था। महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई लेकिन सुलह समझौता नहीं हो सका। इसके बाद थाने के बाहर दोनों पक्ष कचहरी की तरफ जाने लगे,तभी एसपी ऑफिस के गेट पर उनकी आपस में कहा सुनी हो गई और महीला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी है। मारपीट होती देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.