Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी:योगी सरकार ने विदेश जाने वालों को दी बड़ी राहत

by यूनिक समय • June 18, 2021
Advertisement
Ad

लखनऊ। योगी सरकार ने पढ़ाई, नौकरी या फिर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने विदेश जाने वालों के लिये बड़ी पहल की है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुगमता के लिये उसने कोविशील्ड की पहली डोज लगवा चुके ऐसे लोगों को जिन्होंने 28 दिन का समय पूरा कर लिया है परंतु दूसरी डोज अवधि (84 दिन) से पूर्व उन्हें विदेश यात्रा करनी पड़ रही है को बड़ी राहत दी है। यूपी से विदेश जाने वाले यात्रियों के विशेष टीकाकरण के संबंध में कोविन पोर्टल में भी आवश्यक संशोधन किये गये हैं।

विदेश जाने वाले लोग http://selfregistration.cowin.gov.in पर क्लिक कर बुकिंग कर सकते हैं। ऐसे लाभार्थी जिन्होंने टीके की प्रथम खुराक प्राप्त करते समय पासपोर्ट आईडी नंबर का उल्लेख नहीं किया है। उन्हें दूसरी खुराक के समय फोटो, आईडी युक्त पहचान पत्र ही दिखाना होगा। दूसरी खुराक ग्रहण करने के बाद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा लाभार्थी के पास्पोर्ट नंबर का उल्लेख करते हुए कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है।

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पढ़ाई, नौकरी और खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिये विदेश जाने वालों के टीकाकरण के लिये सभी जिला अस्पतालों में स्पेशल बूथ बनाए हैं। स्पेशल बूथ पर टीकाकरण कराने में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरे इंतजाम के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीमारी की रोकथाम के लिये किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। उनकी ओर से टीकाकरण अभियान की समय-समय पर निगरानी और प्रत्येक वर्ग को टीका कवर देने का प्रयास किया जा रहा है। योगी सरकार का अगस्त माह तक 10 करोड़ की आबादी को वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य है। इसके लिये फुलप्रूफ प्लान बना लिया गया है।

रेहड़ी-पटरी को दिया टीका कवर
सरकार इससे पहले प्रदेश में ऑटो चालकों, रेहड़ी-पटरी व्यवसायी, फल-सब्जी विक्रेताओं को टीका कवर देने की शुरुअत कर चुकी है। महिलाओं के लिये स्पेशल पिंक बूथ भी प्रदेश के सभी जिलों में बनाये गये हैं। सीएम योगी की ओर से की गई अपील का जबदरस्त असर हो रहा है और टीकाकरण ने धीरे-धीरे पूरे यूपी में जन अभियान का रूप ले लिया है. योगी सरकार के तेजी से किये जा रहे प्रयासों का असर है कि आज तक कुल 2.42 करोड़ लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.