Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला खुलासाः गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लगा रखा था कैमरा, लड़कियों की बनती थी वीडियो !

by Raju Chaurasia • August 30, 2022
Advertisement
Ad

बिहार के सीवान जिले से बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां एक निजी नर्सिंग कॉलेज की गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर रखा हुआ था। जहां कुछ आरोपी टेलिग्राम ऐप के जरिए लड़कियों के आपत्तिजनक फोटोज और वीडियो बनाकर वायरल करते थे। इसके अलावा इन वीडियो के आधार पर वो लड़कियों को ब्लैकमेल कर मजबूर भी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही यह मामला उजागर हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, यह शर्मनाक मामला महाराजगंज फार्मेसी सह पारा मेडिकल कॉलेज की गर्ल्स हॉस्टल का है। जहां पर बाथरूम में काफी टाइम से यह हिडेन कैमरा लगा मिला है। बताया जा रहा है कि इस कैमरे को गीजर के ऊपर लगा हुआ था। जैसे ही लड़कियों कि नजर इस कैमरे पर पड़ी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। इस कांड से हॉस्टल में हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिजनों को भी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है। उनका कहना है कि उनकी बेटियों का भी आपत्तिजनक वीडियो इसमें शामिल हो सकता है।

बाथरूम में हिडन कैमरा देखने वाली लड़की ने पुलिस के पास जाकर इस मामले की शिकायत लिखित में दी। लड़की का कहना है कि कॉलेज के कुछ लड़के आए दिन परेशान करते हैं। पहले तो उन्होंने बाथरूम में हिडेन कैमरा लगाया इसके बाद टेलिग्राम ऐप पर वीडियो भेजकर गंदी-गंदी डिमांड करते हुए गालियां भी दीं। छात्राओं ने कॉलेज के 7 लड़कों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग भोजपुरी गाना बजा कर परेशान करते हैं। हमने इसकी शिकायत पहले कई बार टीचर से की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

मामला उजागर होने के बाद कॉलेज के सिविल सर्जन डॉ यधुवंश कुमार शर्मा ने मामले की जांच अधिकारियों को सौंपी है। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.