Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर हरी घटा में विराजे ठाकुरजी

by Raju Chaurasia • August 8, 2021

श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर हरी घटा में विराजे ठाकुरजी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad
मथुरा । श्रावण मास के आरंभ होते ही ब्रज के मंदिरों में परंपरागत उत्सवों का शुभारम्भ हो गया है । ठाकुरजी को  वर्षाकाल की प्राकृतिक छटा का अनुभव व आनन्द प्रदान कराने के लिए श्रीकृष्ण-जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में आज हरी घटाओं की भव्य सज्जा की गयी।  दर्शन कर श्रद्धालुजन भावविभोर हो गए । सांयकाल उत्थापन दर्शन के साथ आरंभ हुए हरी घटा के दर्शनों हेतु स्थानीय भक्त शयनकाल तक उमड़ते रहे ।  संस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि  रविवार से ठाकुरजी  हरियाली तीज तक हरी घटा में विराजमान होकर दर्शन देंगे। इसी के साथ झूलनोत्सव भी आरम्भ हो जायेगा । 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.