यूनिक समय, वृंदावन। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के व्यवहार पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान लग गए हैं। मंदिर के गेट संख्या 4 स्थित वीआईपी (VIP) गेट के पास एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा श्रद्धालु युवक की बेरहमी से पिटाई करने का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर सरेआम एक युवक को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं, जबकि उसकी बेबस मां अपने बेटे को बचाने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही, लेकिन खाकी का दिल नहीं पसीजा। गेट नंबर 4 के वीआईपी वेटिंग एरिया का है पूरा विवाद मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी शर्मनाक घटना बांके बिहारी मंदिर के VIP गेट संख्या 4 के पास बने वेटिंग एरिया की है। बताया जा रहा है कि अपने परिवार के साथ दर्शन करने आया एक श्रद्धालु युवक अनजाने में या भीड़ के दबाव के कारण इस प्रतिबंधित वीआईपी वेटिंग एरिया में दाखिल हो गया। युवक को अंदर आया देख वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे टोक दिया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। यह बात वहां मुस्तैद महिला कांस्टेबल को इतनी नागवार गुजरी कि वह अचानक अपना आपा खो बैठीं। 25 सेकंड में जड़ दिए 8 थप्पड़ प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, गुस्से में तमतमाई महिला पुलिसकर्मी ने क्रूरता दिखाते हुए पहले तो श्रद्धालु युवक का कॉलर पकड़ा और उसे घसीटते हुए वीआईपी वेटिंग एरिया से बाहर ले आईं। इसके बाद उन्होंने कानून को हाथ में लेते हुए युवक पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। महिला पुलिसकर्मी ने महज 25 सेकंड के भीतर युवक के चेहरे पर एक के बाद एक 8 जोरदार थप्पड़ जड़ दिए। हद तो तब हो गई जब वहां मौजूद एक अन्य पुरुष पुलिसकर्मी ने युवक को बचाने के बजाय उसका हाथ पीछे से बेरहमी से मरोड़ दिया, ताकि वह महिला पुलिसकर्मी के वार से खुद का बचाव न कर सके। वहीं अन्य पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। [embedpress]https://www.instagram.com/reel/DbAKXBmgQos/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA[/embedpress] तमाशा देखती रही पुलिस, उठ रहे गंभीर सवाल इस पूरी मारपीट के दौरान युवक की लाचार मां रोती-बिलखती रही और पुलिसवालों के सामने हाथ जोड़कर अपने बेटे को छोड़ने की भीख मांगती रही। वहां मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने भी पुलिस के इस अमानवीय व्यवहार का विरोध किया और युवक को छोड़ने की बात कही, लेकिन सत्ता और वर्दी के नशे में चूर पुलिसकर्मी किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे। जब मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी और माहौल बिगड़ने लगा, तो तीन पुलिसकर्मी युवक को जबरन खींचते हुए अपने साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। इस VIP गेट घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय नागरिकों और तीर्थयात्रियों का आरोप है कि वीआईपी दर्शन के नाम पर मंदिर में तैनात कुछ पुलिसकर्मी लगातार मनमानी पर उतारू हैं और आम श्रद्धालुओं के साथ उनका व्यवहार बेहद शर्मनाक और हिंसक होता जा रहा है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब उच्चाधिकारियों द्वारा जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की जा रही है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: गुरु पूर्णिमा पर इस बार राधा केलिकुंज नहीं, बेलवन के ‘यमुना विहार कुंज’ में दर्शन देंगे संत प्रेमानंद महाराज; देखें पूरा शेड्यूल ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]