Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: रंगनाथ मंदिर में वैदिक परंपरा से संपन्न हुआ भगवान का विवाहोत्सव; मकर संक्रांति पर माता गोदा संग विराजे श्रीरंग

by Tarun Bhardwaj • January 14, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। दक्षिण भारतीय शैली के उत्तर भारत में स्थित रंगनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर भगवान का विवाहोत्सव का आयोजन किया। दो दिवसीय आयोजन में बुधवार को माता गोदा (लक्ष्मी) जी का वैदिक मंत्रों के मध्य अभिषेक किया गया। यहां देर शाम विवाह मंडप में भगवान का गोदा जी के साथ विधि विधान से विवाह कराया गया।

श्री रंगनाथ मंदिर में श्री गोदा रंगमन्नार विवाहोत्सव का दिव्याकर्षक आयोजन वैदिक परंपरानुसार किया गया। यहां प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर श्री रामानुज संप्रदाय के उत्तर भारत में सर्वप्रमुख श्री रंगनाथ मंदिर में श्री लक्ष्मी स्वरूपा गोदम्मा जी का विवाहोत्सव भगवान विष्णु स्वरूप रंगनाथ भगवान के साथ पौष मास में मनाया जाता है।

विवाह की मांगलिक रस्म वैदिक मंत्रोचार के साथ अदा की गई। विवाह उत्सव के अंतर्गत पुस्कर्णी द्वार के समीप माला अदला बदली की गई। इसमें मंदिर के पुजारी नाचते गाते माता गोदा जी की माला भगवान रंगनाथ के लिए और भगवान रंगनाथ की माला गोदा जी के लिए लेकर गए।यह क्रम 3 बार चला। इस दर्शन को कर श्रद्धालु अभिभूत हो गए। माला अदला बदली के बाद भगवान रंगनाथ और माता गोदा जी की आरती की गई और फिर दोनों को मंडप में ले जाया गया।

विवाह मंडप में भगवान रंगनाथ और माता गोदा जी का विवाह उत्सव हुआ। राजू स्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विवाह उत्सव कराया। इससे पहले मंगलवार को माता गोदा जी अपनी सखियों को जगाने गईं। इसके बाद उनको हल्दी लगाई और मेंहदी लगाई गई थी। मंदिर के महंत जी ने भात दिया। दो दिवसीय इस आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति के साथ साथ मंगल वैवाहिक माहौल में रंगा नजर आया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP: संभल हिंसा मामले में CJM कोर्ट ने सुनाया फैसला; एएसपी और इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मियों पर FIR का अदालती आदेश

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.